{"_id":"5ceacfd8bdec22070971078f","slug":"155889255315-kushinagar-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से खतरे की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुराल वालों से खतरे की आशंका जताई
Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के कोठिलवा गांव की महिला ने अपने देवर और देवरानी से खतरे की आशंका जताई है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूनम पत्नी स्व. मुनीब प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि उसका मायका जंगल खिरकिया में है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। तीन साल की एक बेटी भी है। उसके पति मुनीब की पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद से देवर और देवरानी संपत्ति हड़पने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। 24 मई की रात जंगल अमवा निवासी रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। उस शादी में देवर व देवरानी भी आए थे। आरोप है कि रात में लौटते समय दोनों ने पकड़ लिया और गला कसकर मारने का प्रयास किया।