फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एनएच का एक लेन किया जाम

एनएच का एक लेन किया जाम

Fri, 24 May 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
एनएच का एक लेन किया जाम
पीड़ित परिवार ने हाईवे को किया जाम
विज्ञापन

फाजिलनगर। जमीन संबंधी विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज परिवार के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे मधुरिया चौकी के पुलिस कर्मियों ने समझा बुझा कर रास्ता साफ कराया। करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रहा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव मधुरिया निकासी परमात्मा पांडेय का उनके एक पट्टीदार से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। परमात्मा पांडेय का आरोप है कि चौकी पुलिस केवल उनको ही बुलाकर थाने बैठाती है और विपक्षी वहां जाता ही नही है। विगत दो दिन पहले वह अपने हिस्से के जमीन में निमार्ण करा रहे थे । डायल 100 नंबर की पुलिस टीम पहुंची और उनके परिवार के तीन सदस्यों को थाने ले गई और देर रात यह कहकर छोडा कि कल पुलिस मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करेगी। आरोप है कि कोई पुलिस कर्मी नही पहुंचा। चौकी पर जाने पर दरोगा सुनते नही है। लगभग आधे घंटे तक चले जाम में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। चौकी प्रभारी मधुरिया प्रेमनारायण सिंह ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। मौके से दो लोगों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed