फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   triple murder

मां-बेटी समेत तीन की हत्या

Fri, 15 Mar 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
triple murder
कुशीनगर के पचार गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोगों से वार्ता कर जानकारी जुटाती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज के पचार गांव के एक टिनशेड में महिला, उसकी मां और बेटे की हत्या कर दी गई। हत्यारा बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया। टिनशेड से दुर्गंध उठने पर प्रधान ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो तख्त पर तीन शव पड़े थे। आईजी, एसपी, एसपी नार्थ, सीओ और डॉग स्क्वॉड भी पहुुंचा। आईजी ने तीनों की जहर देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पचार के वीर बहादुर तीन भाई थे। उनकी हत्या में दस साल पहले दोनों छोटे भाई दरोगा और मनोहर जेल चले गए थे। दोनों भाई डेढ़ साल पहले छूटकर आए हैं। वीर बहादुर की मौत के बाद बगल के गांव खभराभार निवासी उनकी सास खेदना भी बेटी के घर ही रहती थी, जबकि दरोगा भी वीर बहादुर की पत्नी पत्नी रंभा (40), बेटे रामचंदर साहनी (12) और सास खेदना (60) के साथ रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने वहां से दुर्गंध आने की सूचना ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह को दी। उन्होंने तत्काल कप्तानगंज एसओ को बताया। कुछ ही देर में वहां आईजी जयनारायण सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र, एसपी नार्थ, सीओ कसया, एसओ कप्तानगंज, हाटा सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। आईजी ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलेगी। शक की सूई देवर दरोगा की तरफ घूम रही है क्योंकि वह फरार है। देर शाम डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि रंभा के भतीजे की तहरीर पर उसके देवर दरोगा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed