फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two arrested in attackked at tte

टीटीई पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
two arrested in attackked at tte
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
खड्डा। सप्तक्रांति एक्सप्रेस में टीटीई को चाकू मारकर घायल करने के बाद फरार हुए दोनों युवकों को जीआरपी ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इलाज कराकर लौटने के बाद टीटीई की तहरीर पर पुलिस दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


चलती ट्रेन में टिकट मांगने पर दोनों मनबढ़ युवक टीटीई अंजनी कुमार सिंह से खड्डा-सिसवा के बीच उलझ गए थे। उसके बाद चाकू से हमलाकर घायल कर दिया था। ट्रेन की गति कम होते ही दोनों हमलावर चलती ट्रेन से उतरकर भाग निकले थे।
विज्ञापन


जीआरपी पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि के निर्देश पर चौकी प्रभारी पनियहवा उपेंद्र श्रीवास्तव इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए जुटे हुए थे। उन्होंने सिपाही शब्बीर अहमद, जितेंद्र गोस्वामी, धीरेंद्र कुमार व सत्येंद्र कुमार के साथ छापेमारी कर आरोपी अजीम (19) निवासी लछतौना, थाना मटियारी, जिला पश्चिमी चंपारण व अरशद (18) निवासी बिजवनिया थाना सिरसिया जिला पश्चिमी चंपारण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों हमलावरों को हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed