{"_id":"5ba3e0fc867a55013d11a8b5","slug":"151537466620-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लतवा चट्टी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लतवा चट्टी का मामला
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए व्यापारी
सीओ और एसओ से समझा बुझाकर शांत कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान क्षेत्र के लतवाचट्टी में पुलिस के साथ उपजे विवाद से नाराज व्यापारी गुरुवार को दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए। बाद में सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। डोल एवं ताजिया के मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लोगों ने भरोसा दिया।
लतवाचट्टी बाजार में 21 एवं 22 सितंबर को डोल का मेला निर्धारित है। जबकि 21 सितंबर को मुहर्रम है। दोनों आयोजनों को शांतिपूूर्ण संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौती है। पीस कमेटी की बैठक में एक पक्ष ने बाजार में लगे झंडे को हटवाने की गुजारिश की थी, जिसे दूसरे पक्ष ने सहर्ष मान लिया था। गुरूवार को झंडे नही हटाए जाने पर एक पक्ष ने पुलिस से झंडा हटवाने की बात कही। बाजार में पहुंची पुलिस झंडा हटवाने की कोशिश की। जिससे व्यापारी नाराज हो गए और अपनी दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ रामकृष्ण तिवारी, थानाध्यक्ष विनय पाठक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार राय, चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी भरत राम मिश्र आदि मौके पर पहुंच गई। सीओ और एसओ ने लोगों से वार्ता कर सहमति बनाई तो लोग मान गए। ग्राम प्रधान की उपस्थिति में कुछ लोगो ने मामले का शांत करते हुए ताजिए के जुुलूस के पहले ही झंडे हटा लेने का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि लतवाचट्टी में कोई विवाद नहीं है। शांतिपूर्ण ढंग से डोल एवं ताजिए का कार्यक्रम मनाया जाएगा।