{"_id":"59f1c5fa4f1c1b60678b7807","slug":"151509017082-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Updated Thu, 26 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
file foto
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर (कुशीनगर)। बुधवार को दोपहर बाद फाजिलनगर बाजार में करंट लगने से हुई बिजली मिस्त्री की मौत के मामले में पटहेरवा पुलिस ने फाजिलनगर उपकेंद्र के जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। यह केस मृत बिजली मिस्त्री के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया है। बिजली मिस्त्री की मौत के मामले को लेकर बुधवार को लोगों ने हाइवे जाम किया था।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के मथौली टोला निवासी 22 वर्षीय पिंटू फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र में प्राइवेट बिजली मिस्त्री के तौर पर कार्य करता था। बुधवार को फाजिलनगर बाजार में बिजली विभाग की तरफ से बकाएदार उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए कनेक्शन विच्छेदन का कार्य हो रहा था। पिंटू भी इस कार्य में लगा हुआ था। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक पोल पर चढ़कर कनेक्शन विच्छेदन करते वक्त अचानक करंट आ जाने से पिंटू की झुलसकर मौत हो गई।
बिजली मिस्त्री की मौत से बाजार में हंगामा मच गया। घर के लोग शव लेकर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तो वहां के कर्मचारी ताला बंद कर गायब हो गए। इसके बाद बाजार के लोगों के साथ परिवार के लोग शव लेकर बघौचघाट मोड़ पर पहुंचे और शव रखकर फोरलेन पर जाम लगा दिया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए कसया, हाटा और तरयासुजान पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। एएसपी हरिगोविंद, क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व महामंत्री व्यास सिंह की मौजूदगी में पटहेरवा एसओ ने बिजली विभाग के कसया एक्सईएन से फोन पर वार्ता की। एक्सईएन ने मृत बिजली मिस्त्री के घरवालों को मुआवजा दिलाने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो सका था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पटहेरवा पुलिस ने मृत पिंटू के पिता महेश प्रसाद की तहरीर पर फाजिलनगर के जेई अरुण कुमार वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।