{"_id":"598da4304f1c1b872b8b459c","slug":"151502454832-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक की कसया शाखा में रुपये जमा करने आई एक महिला को कागज की गड्डी थमाकर उचक्के उसके 25 हजार रुपये लेकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे, उचक्के वहां से जा चुके थे।
कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के टोला धन्नीपट्टी निवासी रमावती देवी शुक्रवार को 25 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने आई थीं। तभी दो उचक्के बैंक के अंदर पहुंचे और महिला को दो लाख रुपये की गड्डी बताकर कागज का बंडल थमा दिए। इनमें से एक ने महिला से जमा पर्ची लाने को कहा। इस पर महिला अपनी रकम व उच्चकों की गड्डी उन्हें देकर पर्ची लाने चली गई। पर्ची लेकर वापस लौटी तो उच्चके गायब थे। महिला ने शोर मचाया। वहां भीड़ जुट गई, लेकिन उचक्कों का पता नहीं चला।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक जीआर त्रिपाठी का कहना था कि बैंक की कोई गलती नहीं है। रकम जमा करते वक्त ग्राहक को सावधानी बरतनी चाहिए।