{"_id":"5c912d85bdec22144e5c28da","slug":"131553018245-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी वृद्धा की हत्या
Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। क्षेत्र के नैका छपरा गांव में वृद्धा हसीमुन्निशा की हत्या गला दबा कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है। इधर, पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है। पुलिस हत्या से जुड़े सभी बिंदुओं की गहराई से तहकीकात कर रही है।
वृद्धा हसीबुन्निशा पत्नी गरीब मियां की हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वैसे हर पहलु की जांच की जा रही है। घटना के तीसरे दिन मंगलवार को गांव के कुछ संभ्रांत लोगों को भी पुलिस थाने में बुलाकर वजह जानने की कोशिश की। उनके साथ हुई बातचीत के गंभीर बिंदुओं पर जांच भी कर रही है।
यही नहीं तकनीकी जांच में कुछ मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल भी खंगाल रही है, ताकि कोई स्पष्ट और ठोस सबूत हाथ लग जाए। इसके लिए उन हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है,जो कि मामले पर पड़े पर्दा को उठा सके। इंस्पेक्टर अतुल्य पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की हत्या गला दबा कर किए जाने की बात सामने आई है। वैसे सभी पहलुओं की जांच हो रही है। सीओ रामदास प्रसाद ने कहा कि मामले में किसी के साथ कोई अन्याय न हो। इसके लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले से पर्दा उठ जाएगा।