बेकाबू कार नहर में गिरी, चालक को लोगों ने बचाया
पटहेरवा। शनिवार को दोपहर में सेंदुरिया गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। चालक कार में दब गया। लोग दौड़कर वहां पहुंचे तथा चालक और कार को बाहर निकाला। सेंदुरिया गांव के निवासी नवाब अंसारी कार से उजारनाथ गए थे। दोपहर में घर लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग के निकट नहर में जा गिरी। चालक उसमें दब गया। यह देख लोग दौड़कर वहां पहुंचे और चालक व कार को बाहर निकाला।