फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चोरी 5

चोरी 5

Fri, 21 Jun 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
चोरी 5
बैंक के सामने खड़ी बाइक चोरी
विज्ञापन

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार ब्लॉक परिसर स्थित सेंट्रल बैंक शाखा के सामने बाइक चोरी हो गई। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिडरा पिपरहिया निवासी रामदयाल किसी काम से सुकरौली कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक शाखा पर आए थे। वह बाइक खड़ी कर बैंक में चले गए। कुछ देर बाद बाहर आए तो देखा कि वह चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने सुकरौली चौकी पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
स्वामी दयानंद कॉलेज से हजारों की चोरी
कसया। स्वामी दयानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज धुरिया के कार्यालय से बृहस्पतिवार की रात में अज्ञात चोरों ने हजारों का सामन सहित नगदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। मामले में कॉलेज के लिपिक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपे तहरीर में लिपिक राजन सिंह ने प्राचार्य आफिस, व स्टाफ रूम मॉनीटर, डीवीआर, टुल्लू पंप, दो कैमरा, कुछ किताब, जमा 25 हजार रुपये फीस चुरा ले जाने की बात कही है।प्राचार्य गौरव राय ने बताया कि कॉलेज गांव से दूर है। जिसका फायदा उठा कर चोर घटना को अंजाम देते हैं। इसके पूर्व भी चोरी हो चुकी है। एसएचओ सुनील कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांचपड़ताल कर तहरीर के अधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक परिसर से बाइक चोरी
खड्डा। कस्बे के पूर्वांचल बैंक परिसर से शुक्रवार को पैसा जमा करने गए एक व्यापारी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
कस्बे के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन मुहल्ला निवासी रविप्रकाश रौनियार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद रुपये जाम करने पूर्वांचल बैंक गए थे। बैंक परिसर में ही बाइक खड़ाकर रुपये जमा करने बैंक के भीतर गए। वापस आने पर उनकी बाइक वहां से गायब हो चुकी थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनकी बाइक नही मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

आग से तीन झोपड़ियां जलीं
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के बरवा बाबू टोला बेलवा में गुरुवार की रात आग लगने तीन लोगों की झोपडियां जल गई। घटना के बाद जुटे गांव वालों ने आग बुझाई। लोगों ने बताया कि आग की घटना में नेउर, रामअशीष और दिवाकर की झोपडी के साथ सारा सामान जल जाने से पीड़ित परिजन परेशान है।पूर्व ग्राम ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार शाही उर्फ पप्पू शाही ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा आवश्यक सामग्री प्रदान कर ढांढस बंधाया। मौके पर पहुंचे कानूनगों अरविंद पांडेय और हल्का लेखपाल मिथिलेश गुप्ता ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को देने की जानकारी दी। जल्द पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

ढाबे के पास से ट्रक चुरा ले गए चोर
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया के पास संचालित एक ढाबे के निकट से गुरुवार की रात ट्रक चोरी हो गई। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

हाटा कोतवाली के बढया खुर्द गांव के रहने वाले मुन्ना यादव ने बताया कि उनका ट्रक गुरुवार की रात जोल्हिनिया के पास ढाबे पर खड़ा था। रात में चोर ट्रक उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें ट्रक ले जाते चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed