{"_id":"59f5c5b64f1c1bd9538b9ab4","slug":"121509279158-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का सिर कूचकर हत्या, दो अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का सिर कूचकर हत्या, दो अन्य घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा फागूपुर विशुनपुरा के टोला सोंदिया में शनिवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने 50 वर्षीय एक महिला विद्यावती की घर में घुसकर हॉकी, लाठी व ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। यह महिला एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। इस घटना में दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के भाई और बेटा सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विद्यावती का विवाह तुर्कपट्टी-कसया मार्ग पर स्थित ग्राम सभा रुदवलिया निवासी कनारसी के साथ हुआ था। पति से अनबन के कारण वह मायके में ही गांव के बाहर घर बनाकर अकेले रहती थी। उसके दो पुत्र राजकिरण व बुद्धू तथा चार पुत्रियों में सबसे छोटी अविवाहित पुत्री नैना रुदवलिया में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात कुछ लोग हॉकी, लाठी आदि लेकर विद्यावती के घर में घुसे, जहां मौजूद देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र की दो आैरताें काो पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद घर में विद्यावती को हॉकी, लाठी से पीटा और ईट से विद्यावती का सिर कूचकर हत्या कर दी। उसके बाद हमलावर भाग निकले।
घटना की जानकारी रविवार को सुबह उस समय हुई, जब विद्यावती का पुत्र राजकिरण अपनी मां से मिलने सोंदिया पहुंचा। लोमहर्षक घटना को देखते ही राजकिरण बदहवास होकर चीत्कार करने लगा। उसने तत्काल तुर्कपट्टी पुलिस को सूचित किया। एसओ नीरज शाही मयहमराही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल सरोज को इलाज के लिए कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाया। वहां सरोज की हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल और बाद में वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसओ की सूचना पर प्रभारी एसपी हरिगोविंद मिश्र व सीओ नितेश प्रताप सिंह डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी जानकारी लेने के बाद डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर चार व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। घटना के समय घायल दूसरी महिला गायब है। उसे पुलिस तलाश कर रही है।
घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी एसपी हरिगोविंद मिश्र ने कहा कि मिले सामानों से मालूम होता है कि यहां देह व्यापार होता रहा है। यह भी मालूम हुआ है कि दो माह पूर्व यहां किसी मामले को लेकर मारपीट व फायरिंग हुई थी। इन सभी घटनाओं की कड़ी को जोड़ते हुए हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रामवृक्ष गिरि, दुर्गेश राय, जयप्रकाश मिश्र, शैलेंद्र कुमार तिवारी, राजकुमार गिरि, नागेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
-----
घटनास्थल पर मिली आपत्तिजनक वस्तुएं
तुर्कपट्टी। जिस घर में विद्यावती की हत्या हुई, वहां से पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। इनमें बीयर व शराब की बोतलें, उत्तेजक दवाओं के अलावा घटना में प्रयुक्त लाठी, हॉकी भी मिला है। डंडे पर खून के निशान हैं।