{"_id":"5ba5319f867a557ea52f3146","slug":"11537552799-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 17 दुकानें राख, 47 लाख की हुई क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 17 दुकानें राख, 47 लाख की हुई क्षति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
तमकुही के किराना मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से व्यापक नुकसान हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। तरया सुजान क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे में शुक्रवार की भोर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 17 दुकानें जल गई। आग इतनी विकराल थी कि अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाें की मदद से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सर्का। लेखपाल ने आग की घटना में 47.55 लाख की क्षति होने की रिपोर्ट भेजी है।
तमकुहीराज सब्जी मंडी में काफी संख्या में व्यापारी प्लास्टिक तान कर दुकानें किए है। फड़ के गल्ला मंडी में शुक्रवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानों में रखे तेल, डालडा व रिफाइन की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, एक-एक कर 17 दुकानों को आग ने आगोश में ले लिया।
थोड़ी ही देर में आसपास के लोग व चौकी प्रभारी तमकुही मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेखपाल ने बताया कि अधिकारियों को क्षति की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष विजय देवडा, जिलाध्यक्ष द्रव्यलाल गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, नियामतुल्लाह, भाजपा नेता वैद्यनाथ मद्देशिया, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, व्यापारी नेता संजय सिंह पटेल, सर्वदेव गुप्ता, हरेंद्र तिवारी, बैद्यनाथ संजय आदि ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ितों को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की।
क्षति का ब्योरा
तमकुहीराज। लेखपाल की ओर से तहसील प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, सनोज गिरी की गुमटी समेत 50 हजार रुपये, अनिल कुशवाहा का ठेला समेत 50 हजार रुपये, प्रभु को 2.50 लाख रुपये, अनिरुद्ध को 2.50 लाख रुपये, दीनानाथ को तीन लाख, केदार सोनी को चार लाख, बब्बन को तीन लाख, मोतीचंद को पांच लाख, लल्लन को दो लाख, हरिनाथ को चार लाख, राजकुमार को चार लाख, रामबचन को पांच हजार, सुदर्शन को पांच लाख, सुरेश को एक लाख, रंगीला को पांच लाख, पप्पू को पांच लाख, रमेश को पच्चास हजार की क्षति हुई है। इस प्रकार कुल सैंतालिस लाख पचपन हजार की क्षति होने का आंकलन किया है।