फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कील खरीद कर सवा लाख के जेवर उड़ाए

कील खरीद कर सवा लाख के जेवर उड़ाए

Fri, 23 Feb 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
कील खरीद कर सवा लाख के जेवर उड़ाए
Thief

विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार के चांदनी चौक पर स्थित एक आभूषण की दुकान में चार दिन पहले आभूषण खरीदने पहुंचे लोग 1.35 लाख रुपये का आभूषण लेकर चंपत हो गए। दुकानदार को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को हुई। स्टाक में माल कम मिलने पर जब उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तब उन लोगों को चोरी की तस्वीर दिखी। दुकानदार ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी है।
दुदही बाजार के चांदनी चौक निवासी चंदन वर्मा ने घर में ही आभूषण की दुकान खोली है। चार दिन पहले दो लोग ग्राहक बनकर यहां पहुंचे और महिलाओं की लिए आभूषण खरीदने की बात करते हुए दुकानदार को विश्वास में ले लिया। चंदन के अनुसार इन लोगों ने पहले 900 रुपये की नाक की कील पसंद की और उसके लिए पांच सौ रुपये एडवांस दे दिया। इस दौरान कुछ और आभूषण भी देखने तथा रेट की जानकारी लेने लगे। कुछ देर बाद वे दोनों बाजार से कई और सामान लेने की बात कहकर दुकान से उठकर चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुकान पर पहुंचे एक ग्राहक ने कुछ गहने दिखाने को कहा। चंदन ने जब गहने दिखाने शुरू किए तो उसे कुछ गहने कम लगे। काफी तलाश के बाद जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया तब यह देखकर सन्न रह गया कि चार दिन पहले आए उन ग्राहकों ने ही 06 ग्राम वजन की नथिया चुराकर रख ली थी। उसकी कीमत 1.35 लाख रुपये है। चंदन ने इस वीडियो के फुटेज के साथ विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ आरके तिवारी का कहना है कि इसकी जांच के लिए एसओ विशुनपुरा को निर्देश दिया गया है। फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed