फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दीपावली की ख़ुशी मातम में बदली, परिजन हतास

दीपावली की ख़ुशी मातम में बदली, परिजन हतास

Sat, 21 Oct 2017 04:38 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
दीपावली की ख़ुशी मातम में बदली, परिजन हतास
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। कसया-तमकुही मुख्य मार्ग पर चौबाइन पट्टी पेट्रोल पंप के समीप इसी गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक दीपावली मनाने गाजियाबाद से अपने घर आ रहा था। हादसे की सूचना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव महुअवा बुजुर्ग के टोला चौबाइन पट्टी निवासी दिनेश मिश्र का 23 वर्षीय पुत्र मनीष गाजियाबाद में पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह दीपावली मनाने गाजियाबाद से अपने घर आ रहा था। गांव के समीप वह सवारी गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर रहा था कि किसी वाहन की चपेट में आ गया। सड़क के किनारे बेहोश पड़े मनीष को कसया सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचते-पहुंचते मनीष की हालत और नाजुक हो गई। इसके बाद उसे गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनीष की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed