फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बैंक खाते से उड़ाए एक लाख नौ हजार

बैंक खाते से उड़ाए एक लाख नौ हजार

Fri, 22 Sep 2017 06:15 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाते से उड़ाए एक लाख नौ हजार
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नौतन हर्दो के इमलिया टोला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख नौ हजार सतहत्तर रुपये उड़ा दिया है। इसकी जानकारी तब हुई जब उसकी मां स्टेट बैंक की शाखा में पास बुक प्रिंट कराने पहुंची।
विज्ञापन

इमलिया टोला निवासी दिनेश कुशवाहा का पुत्र विकास विदेश में नौकरी करता है। कुबेरस्थान स्थित स्टेट बैंक की शाखा में विकास का खाता है। विकास हर महीने इस खाते में रुपया भेजता है। जुलाई से सितम्बर तक विकास ने इस खाते में 122431 रुपये भेजा है। शुक्रवार को विकास की मां यशोदा देवी इस खाते का पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची। बैंक कर्मियों ने यशोदा को बताया कि उसके पुत्र के खाते में मात्र 13354 रुपये ही हैं। शेष 109077 रुपये जस्ट डायल.डाटकॉम के माध्यम से खर्च किया गया है। विकास की मां यशोदा देवी यह सुनते ही रोने लगी। मौजूद लोगों ने उसे सांत्वना देकर किसी तरह से शांत कराया। यशोदा का कहना था कि खाताधारक विकास या घरवालों की तरफ से इस खाते से इस तरह का कोई लेनदेन नहीं किया गया है। खाते से रुपया निकल जाने की जानकारी से रोते-रोते यह महिला बेहोश हो गई। जानकारी होने पर यशोदा देवी के परिवारीजन भी बैंक पहुंचे और पहले यशोदा को कुबेरस्थान सीएचसी ले जाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद कुबेरस्थान पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed