फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गुरुवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत का मामला

गुरुवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत का मामला

Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत का मामला
हादसे में हैंडपंप मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

रजवटिया शिव मंदिर के सामने वाहन की चपेट में आ गया

पटहेरवा। गुरुवार की रात हाईवे पर रजवटिया गांव के सामने हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी गमगीन थे। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गुरुवार की रात करीब दस बजे क्षेत्र के जवार भैंसहा ग्राम सभा निवासी विश्वंभर (23) की रजवटिया से पटहेरवा जाते समय रजवटिया शिव मंदिर के सामने किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों ने बताया कि विश्वंभर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घर की देखरेख और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। हैंडपंप लगाने और मरम्मत कार्य में पिता का सहयोग करता था। तीन वर्ष पहले विश्वंभर की शादी पुष्पा देवी से हुई थी। उसकी दो पुत्रियां दो साल की लूसा और नौ माह की खुशी है। पिता के सहयोग से विश्वंभर कुशल मिस्त्री हो गया था। विश्वंभर की मौत से पूरा गांव गमगीन था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


ट्रक से टकरा कर बाइक सवार समेत दो घायल
ढाढा। हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया क्रॉसिंग से निकट पतरू ढाबा के सामने हाइवे पर गुरुवार की रात खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक राज चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी निवासी बक्शीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर हाटा की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। पतरू ढाबे के सामने ट्रक में टकरा कर घायल हो गए। ट्रक का खलासी मुन्ना राय पुत्र संवरू राय निवासी भुजौली थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया भी घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी सुकरौली पहुंचाया। डॉक्टरों ने बाइक सवार राज चौधरी की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंबुलेंस की चपेट से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल
फाजिलनगर। हाईवे पर पटहेरवा क्षेत्र के मतलुकछापर गांव के पास शुक्रवार को एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको सीएचसी फाजिलनगर ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एंबुलेंस को लेकर थाने चली गई।

महुअवा-देवरिया में तैनात सफाई कर्मी 24 वर्षीय नरेंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय जगदंबा मिश्र शुक्रवार को बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। मतलुकछापर गांव के सामने सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़े। पीछे से तेज गति से गुजरी एंबुलेंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष पटहेरवा संजय मिश्र ने बताया है कि दुर्घटना में शामिल एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed