फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft in two shops

ताला तोड़कर दो दुकानों से लाखों के जेवरात चोरी

Fri, 05 Oct 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
theft in two shops
theft
बेलवा कारखाना। क्षेत्र के चौरा खास स्थित चौराहे पर चोरों ने दो आभूषण की दुकानों के ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और सामान उठा ले गए। घटना बृहस्पतिवार की देर रात की है। पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के चौरा खास चौराहे पर शंकर पटखौली गांव निवासी प्रमोद वर्मा व चैनपुर निवासी सुनील सिंह की आभूषण की दुकानें हैं। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है कि वे गुरुवार को अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। चोरी की घटना की जानकारी चौराहे के लोगों के माध्यम से शुक्रवार की सुबह हुई।
विज्ञापन


आभूषण दुकानदार प्रमोद ने बताया कि दुकान से करीब छह लाख के सोने और चांदी के आभूषण व आलमारी की चोरी की गई है। वहीं सुनील सिंह ने बताया कि दुकान से लगभग तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के सामानों की चोरी हुई है। इसकी जानकारी होते ही डॉयल 100 व फाजिलनगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने मौके की छानबीन की। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी व गहने की चोरी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। आभूषण व नकदी रुपये उठा ले गए। जोगिया सुमाली पट्टी निवासी दीनानाथ कुशवाहा के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने उनकी चार बहुओं के गहने और कपड़े समेत 15 हजार रुपये नकदी चुरा लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार की भोर में उस वक्त हुई, जब महिलाएं सो कर उठी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed