फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   crime cases increase in festival season

त्योहारी सीजन में बंपर सेल ऑफर न बना जाए मुसीबत

Sun, 16 Oct 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime cases increase in festival season
त्योहारी सीजन में बंपर सेल ऑफर न बना जाए मुसीबत
विज्ञापन

- कम दामों में खरीदारी के नाम पर ठगी करते हैं साइबर जालसाज
- कुशीनगर पुलिस पैफ्लेट बांटकर लोगों को कर रही जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी में बंपर सेल का ऑफर मुसीबत बन सकता है। त्योहारों में लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। इसका बेजा फायदा उठाते हुए साइबर जालसाज लोगों से ठगी कर लेते हैं। इसको देखते हुए कुशीनगर पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति जागरुकता अभियान शुरू किया है। पुलिस पैफ्लेट व अन्य कार्यक्रम से लोगों को जागरूक कर रही है।
एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि त्योहारी सीजन में एटीएम कार्ड से जालसाजी, फर्जी वेबसाइट, यूपीआई सहित अन्य माध्यमों से जालसाज ठगी करते हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम लोगों से संपर्क करके उनको पैफ्लेट दे रही है। साइबर फ्राड से बचने के उपाय बताए गए हैं। पडरौना नगर सहित अन्य जगहों पर पुलिस अभियान चला रही है। जगह-जगह गोष्ठी करके विद्यार्थियों, ग्राम प्रधानों, आशा बहुओं और अन्य व्यक्तियों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

1930 पर दर्ज कराएं शिकायत
साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें। साइबर अपराध रोकथाम पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि किसी भी अंजान लिंक को क्लिक न करें। एटीएम कार्ड का पिन नंबर, ओटीपी इत्यादि पूछने पर कोई जानकारी न दें। किसी तरह की बंपर सेल के ऑफर वाली साइट पर खरीदारी के पहले जांच-पड़ताल जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें ये सावधानी
- किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग के पूर्व यह ध्यान दें कि उसका यूआरएल https:// से शुरू हो रहा है या नहीं, कई फ्राड वेबसाइट पर ऐसा नहीं होता है।
किसी भी विज्ञापन लिखे हुई साइट के लिंक पर क्लिक करने से बचें। यूआरएल में लॉक आइकन को चेक करके किसी भी साइट की सिक्योरिटी लेवल की जानकारी ली जा सकती है। मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप में एंटी वायरस अपडेट रखें। यदि कोई नया अंजान किसी एप डाउनलोड करने के लिए कह रहा है तो उससे बचें। अपने बैंक एकाउंट, यूपीआई पासवर्ड सहित अन्य जानकारी किसी से शेयर न करें। मैसेज में आए किसी तरह के लिंक को क्लिक न करें।

कोट
त्योहारी सीजन में साइबर जालसाज लोगों को निशाना बनाते हैं। लुभावने ऑफर के चक्कर में पड़कर लोग इसके शिकार बन जाते हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
- धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed