{"_id":"6667833c3052185c000a9cc4","slug":"cricket-ramkola-defeated-turkpatti-by-eight-runs-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118074-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : रामकोला ने तुर्कपट्टी को आठ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : रामकोला ने तुर्कपट्टी को आठ रन से हराया
Tue, 11 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चल रही वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रामकोला और तुर्कपट्टी के बीच मुकाबला हुआ। रामकोला ने तुर्कपट्टी की टीम को आठ रन से पराजित कर अगले राउंड में जगह बना ली।
मैच का उद्घाटन पीएसआर ग्रुप के जयदीप सिंह और मथौली पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रम अजित राय ने किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में रामकोला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रामकोला की टीम ने छह ओवर में 30 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी तुर्कपट्टी की टीम 22 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई। रामकोला की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल की है। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान प्रेमप्रकाश दुबे, मतिउल्लाह, कादिर, अख्तर हुसैन, फुद्दन, अफताब आलम आदि मौजूद रहे।