फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cremation of crpf jawan

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया

Fri, 17 Sep 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
cremation of crpf jawan
सीआरपीएफ जवान का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बीमार सीआरपीएफ जवान का दिल्ली में चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सीआरपीएफ के जवान की दिल्ली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह हनुमानगंज थानाक्षेत्र के केशव पट्टी गांव के निवासी थे। शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। एसडीएम व सीओ की अगुवाई में राजकीय सम्मान के साथ पनियहवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने अपने साथी को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी भी घाट पर पहुंचे थे।

हनुमानगंज थानाक्षेत्र के केशव पट्टी गांव निवासी ब्रह्मानंद चौधरी सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल थे। कुछ माह से वह किडनी संबंधी रोग से पीड़ित थे। बीमार होने के कारण उनकी तैनाती नई दिल्ली में थी। बेटे धर्मेंद्र सिंह बहू काजल और पोते दक्ष के साथ दिल्ली में ही सरकारी आवास में रह रहे थे। डायलिसिस के लिए हर दूसरे दिन नोएडा के एक अस्पताल में जाते थे। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई। उनके शव को गोरखपुर एयरपोर्ट लाया गया। अयोध्या में तैनात सीआरपीएफ की 63वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अखिलेश्वर सिंह की अगुवाई में सशस्त्र टुकड़ी शुक्रवार की सुबह शव लेकर गांव लेकर पहुंची तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। सीआरपीएफ जवानों ने पुत्र धर्मेंद्र को 50 हजार रुपये सहयोग राशि प्रदान किया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी भी सीआरपीएफ जवान के शव यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार, सीओ शिवाजी सिंह, एसओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। शव यात्रा गांव से शुरू होकर नारायणी नदी के पनियहवा घाट पहुंची। यहां जवानों ने अपने साथी को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। गौरतलब है कि ब्रह्मानंद की पत्नी का तीन माह पूर्व निधन हो गया था। बीमार होने के कारण वह नहीं आ सके थे। ब्रह्मानंद अपने पीछे बेटी धर्मेंद्र बहू काजल, पोता दक्ष और बेटी बैजयंती को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed