फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cremation ground was filled with water angry villagers staged a protest

Kushinagar News: श्मशान घाट पर भरा था पानी, नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 10 Oct 2023 04:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, उजारनाथ (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उजारनाथ (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 04:20 PM IST
सार

शिव प्रसाद की पत्नी कइलेश्वरी देवी (60) का सोमवार की शाम सात बजे निधन हो गया था। मंगलवार की सुबह दस बजे ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर ले गए। वहां कमर तक पानी भरा हुआ था। यह देख ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों संग मिलकर सड़क पर शव को रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
cremation ground was filled with water angry villagers staged a protest
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के रामकोला टोला स्थित श्मशान घाट पर कमर तक पानी भरा होने की वजह से शव का दाह संस्कार करने आए लोग नाराज हो गए। शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटा तक धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि श्मशान घाट पर मिट्टी न भरवाने के कारण यह स्थिति हुई है। अब शव का दाह संस्कार कहां करें।

विज्ञापन


पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। उसके बाद लोगों ने एक खेत में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


करमैनी गांव के रामकोला टोला निवासी शिव प्रसाद की पत्नी कइलेश्वरी देवी (60) का सोमवार की शाम सात बजे निधन हो गया था। मंगलवार की सुबह दस बजे ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर ले गए। वहां कमर तक पानी भरा हुआ था। यह देख ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों संग मिलकर सड़क पर शव को रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अचानक मोबाइल में आया आपदा का मैसज, सकते में आए लोग; जानिए क्या है वजह

इनका आरोप था कि श्मशान घाट पर पूरे गांव के लोग शवों का अंतिम संस्कार करने आते हैं, लेकिन वहां के गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। इससे बारिश होने पर जलभराव हो जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय, उप निरीक्षक दशरथ मांझी, श्याम सिंह, हरिकिशुन ने ग्रामीणों की समस्या सुनी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्मशान घाट पर ग्राम प्रधान की ओर से 15 ट्राली मिट्टी डलवाने का आश्वासन दिया गया है। तब ग्रामीणों ने शिव प्रसाद की पत्नी कइलेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार खेत में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed