फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Created ruckus, assaulted in private hospital after alleging that newborn was being changed

कुशीनगर: निजी अस्पताल में नवजात को बदलने का आरोप लगाकर किया हंगामा, मारपीट

Thu, 05 Oct 2023 10:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चा बदलने को लेकर विवाद हुआ है। बच्चा मिल गया। लोग अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Created ruckus, assaulted in private hospital after alleging that newborn was being changed
कुशीनगर में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पडरौना के एक निजी अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर तीमारदारों और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बृहस्पतिवार की शाम को मारपीट हो गई। नाराज तीमारदारों ने अस्पताल पर हंगामा खड़ा कर दिया। उनका आरोप था कि डिस्चार्ज होने के दौरान बेटा की जगह बेटी थमा दिया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस नवजात को कोतवाली भिजवा दी। नाराज लोगों और पुलिस के बीच भी नोकझोंक कई बार हुई। देर रात तक लोग अस्पताल के बाहर डटे रहे और नारेबाजी की।
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि रामकोला थाना के विजयीपुर तिराहा निवासी दीपू की पत्नी अंजली को 29 सितंबर को सीएचसी पर सामान्य प्रसव से बेटा पैदा हुआ। बच्चे की धड़कन कम होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आराम नहीं मिलने पर एक दलाल के चक्कर में पड़कर परिजन पडरौना के जटहां रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक अक्तूबर को बच्चे को भर्ती कराए। इलाज से बच्चे की तबीयत में सुधार हुआ।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को बच्चे को डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया और 38,000 रुपये इलाज का खर्च वहन करना पड़ा। आरोप है कि जब नवजात को डिस्चार्ज किया गया तो बेटे की जगह बेटी लेकर स्टाॅफ नर्स ने थमा दिया। इसे लेकर हंगामा शुरू हुआ। पुलिस के आने पर अंजली का बेटा मिला। पुलिस बेटे को लेकर थाने चली गई और दोनों पक्षों को भी वहीं चलने को कहा, लेकिन तीमारदार अस्पताल संचालक पर कार्रवाई और उसे सील कराने की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चा बदलने को लेकर विवाद हुआ है। बच्चा मिल गया। लोग अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed