फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cracking down on maniacs, police are keeping an eye

मनचलों पर नकेल, पुलिस रख रही नजर

Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cracking down on maniacs, police are keeping an eye
मनचलों पर नकेल, पुलिस रख रही नजर
विज्ञापन

छेड़छाड़ या फब्तियां कसने वालों पर कार्रवाई में जिला अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़ या फब्तियां कसने वालों की फिर शामत आ गई है। मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वॉड 21 से 30 सितंबर तक अभियान चला रहा है। स्क्वॉड की महिला टीम ने 25 सितंबर तक स्कूल, कॉलेज, मॉल, पार्क, बाजार समेत 12018 स्थानों पर अभियान चलाया।
इस दौरन 68,889 लोगों से पूछताछ की। 62 मनचलों की गिरफ्तार की गई। 117 को चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस कार्रवाई में गोरखुपर मंडल में जिला अव्वल है। दूसरे नंबर पर गोरखपुर है। तीसरा स्थान महराजगंज को मिला है। जबकि चौथे नंबर पर देवरिया है। हालांकि देवरिया पुलिस एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई।
विज्ञापन

मनचलों पर नकेल कसने के लिए बिना वर्दी में पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। इनकी नजर मनचलों पर बनी रहती है। थोड़ी सी हरकत की नहीं कि पुलिस उन्हें दबोच लेती है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कुछ युवक स्कूल, कॉलेज व ट्यूशन आने-जाने के दौरान लड़कियों को तंग करते हैं। इनमें कुछ पैदल तो कुछ दोपहिया वाहनों से मंडराते हैं। शाम को पार्क में भी पहुंच जाते हैं। मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
तीर्थ स्थलों पर टीम कर रही गश्त
शारदीय नवरात्रि में दुर्गा मंदिरों में भी एटी रोमियो स्क्वॉड गश्त कर रही है। दुर्गा पंडालों में भी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई से मनचलों में खौफ बना हुआ है।

...
कोट
पुलिस टीम सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों पर कार्रवाई कर रही है। स्कूल, पार्क, मॉल, बाजार मिलाकर 12018 स्थानों पर 68,869 मनचलों से पूछताछ कर 48 पर केस दर्ज किया गया है। 62 की गिरफ्तारी की गई है।
धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed