फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crackdown on Unfit School Vehicles: 32 Fined

Kushinagar News: अनफिट स्कूली वाहनों पर शिकंजा, 32 का चालान

Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Unfit School Vehicles: 32 Fined
पडरौना। जिले में अनाधिकृत और अनफिट स्कूली वाहनों के साथ ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया। सोमवार को की गई कार्रवाई में 32 वाहनों का चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया। कुल 2.61 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूलों के नाम पंजीकृत और अवैध रूप से बच्चों को ढो रहे वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 11 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को रामकोला और कप्तानगंज थानों में निरूद्ध किया गया। अभियान के दौरान 10 बाइक के खिलाफ भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इनमें से दो बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए ध्वनि प्रदूषण करने के मामले में चालान किया गया। इसके अलावा बिहार से दिल्ली के बीच संचालित दो अनाधिकृत बसों पर भी कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। परिवहन विभाग के अनुसार, विद्यालय वाहन अनुश्रवण पोर्टल के माध्यम से जनपद के सभी स्कूलों को जोड़ा जा रहा है। स्कूली वाहनों का भौतिक सत्यापन और निरीक्षण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। एआरटीओ ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों के परिवहन के लिए केवल मानक और फिट वाहनों का ही उपयोग करें, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed