फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crack passes through the track Superfast Saptakranti Express.

क्रेक पटरी से गुजरी सुपर फास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस

Sun, 11 Feb 2018 12:10 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 11 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Crack passes through the track Superfast Saptakranti Express.
train - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर शनिवार को खड्डा व गुरली रामगढ़वा के बीच क्रेक रेल पटरी से ही सुपरफास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। बाद में लाइन क्रेक होने की जानकारी हुई तो ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद ट्रैक की मरम्मत करके ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन


रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी ने पिछले सप्ताह खड्डा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्लेटफार्म के सामने ही एक पटरी पर जंग लगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। शनिवार को इस रेल खंड पर कुशीनगर जिले के खड्डा व महराजगंज जिले के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशनों के बीच मरम्मत कार्य चल रहा था। सुबह से ही इस रूट की सभी ट्रेनों को मरम्मत कार्य के चलते सावधानी के साथ चलाने का निर्देश था।
विज्ञापन


सुबह करीब सवा छह बजे आनंद बिहार से मुजफ्फरपुर जा रही सुपर फास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन सिसवा से खड्डा आ रही थी। इस ट्रेन के पीछे ही कीमैन सुमित कुमार ट्रैक की पेट्रोलिंग करते हुए आ रहा था। कुशीनगर व महराजगंज जिले के बार्डर पर स्थित गुरली रमगढ़वा के पास पटरी क्रेक देखकर कीमैन के होश उड़ गए। क्योंकि कुछ ही मिनट पहले इसी ट्रैक पर सप्तक्रांति सुपर फास्ट गुजरी थी। कीमैन ने रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी दी। तत्काल इस ट्रैक पर आ रही एक मालगाड़ी को रोक दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे पीडब्ल्यूआई निर्मल कुमार ने रेल पटरी को ठीक कराया। करीब एक घंटे बाद जाकर दोनों ओर से गाड़ियों को सतर्कता पूर्वक चलाया गया। पीडब्ल्यूआई निर्मल कुमार से बताया कि कीमैन की सूचना के बाद मरम्मत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के दौरान मुजफ्फरपुर से मडुआडीह जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस को खड्डा स्टेशन पर रोक दिया गया था। कई सवारी गाड़ियों को भी रोक-रोक कर देर से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed