फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cow dies after falling into well

Kushinagar News: कुएं में गिरने से गाय की मौत

Wed, 06 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cow dies after falling into well
उजारनाथ। क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में सोमवार की रात एक गाय कुएं में गिर गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने उसके शव को दफना दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाई निवासी भोला सिंह सोमवार की रात गाय को चारा खिला कर बरामदे में बांध दिए और सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जगे तो बरामदे में गाय नहीं थी। परिवार के लोग गाय की तलाश कर रहे थे, उसी दौरान किसी ने पूर्व प्रधान के दरवाजे पर स्थित कुएं में गाय देख शोर मचाया। सूचना पर भोला वहां पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी तुर्कपट्टी एसएचओ अनिल कुमार सिंह और पशुचिकित्सा अधिकारी लालमणि यादव को दी। जेसीबी मंगाकर किसी तरह गाय को कुएं से बाहर निकाला गया। डॉ. लालमणि यादव ने गाय को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गांव के प्रधान विनोद यादव आदि लोगों ने उसे दोपहर बाद दफना दिया। हलका लेखपाल बबिता गौतम ने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed