{"_id":"61d482c6c9b1da56050bf58b","slug":"covid-protocal-not-follow-kushinagar-news-gkp4224793125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से आ सकती है कोरोना की आंच, बाहर से आने वालों की नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से आ सकती है कोरोना की आंच, बाहर से आने वालों की नहीं हो रही जांच
विज्ञापन
पडरौना नगर के रेलवे स्टेशन पर बिना थर्मल स्क्रीनिंग व बिना मास्क के ट्रेन में चढ़ते यात्री।संवा?
- फोटो : KUSHINAGAR
लापरवाही से आ सकती है कोरोना की आंच, बाहर से आने वालों की नहीं हो रही जांच
- एक सप्ताह में जिले में मिले पांच संक्रमित
- बाहर से आने वालों की नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोना की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले में एक सप्ताह के भीतर पांच संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। फिर भी बाहर से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन या अन्य किसी सार्वजनिक स्थल पर कोरोना की जांच नहीं हो रही है। ऐसे में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ गया है।
जनपद में एक सप्ताह के अंदर पांच लोग संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमित मिलने वाले नेबुआ नौरंगिया, कसया, पडरौना और अन्य क्षेत्रों से हैं। वहीं हर दिन मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों से काफी संख्या में लोगों का आना जारी है। लेकिन रोडवेज बस स्टेशन हो या प्राइवेट बस स्टैंड। कहीं भी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग या कोरोना की जांच नहीं हो रही है। यही हाल रेलवे स्टेशनों का है।
पडरौना रेलवे स्टेशन पर दोपहर तकरीबन ढाई बजे जैसे ही कप्तानगंज की तरफ से पैसेंजर ट्रेन आकर रुकी, चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों की भीड़ लग गई लेकिन ज्यादातर यात्री बिना मास्क के दिखे। सामाजिक दूरी का पालन भी देखने को नहीं मिला। यहां भी कहीं थर्मल स्क्रीनिंग या कोरोना जांच का इंतजाम नहीं था। प्रतिदिन कप्तानगंज-थावें रूट से पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है, जिससे काफी संख्या में लोग यहां उतरते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह पडरौना के रोडवेज बस स्टेशन पर भी अधिकतर यात्री बिना मास्क के नजर आए। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन स्थानों पर कोई काउंटर भी नहीं लगाया गया था। प्राइवेट बस स्टैंड पर भी कोविड-19 गाइडलाइन का कोई पालन नहीं हो रहा था।