{"_id":"66566449b02cfa95330fcfb4","slug":"court-sent-the-accused-who-shot-at-brother-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117506-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाई पर गोली चलवाने वाले आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाई पर गोली चलवाने वाले आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल
Wed, 29 May 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सगे भाई पर गोली चलवाने के आरोपी को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। कोर्ट में लंबित मुकदमा साक्ष्य में चल रहा है। बावजूद आरोपी नहीं आ रहा था। आरोपी की इस हरकत से नाराज कोर्ट ने यह फैसला लिया।
मामला वर्ष 2011 का है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार गांव निवासी अच्छेलाल मक्के के खेत में मचान बनाकर फसल रखवाली कर रहा था। देर रात को सगा भाई सुदामा अपने दोस्त गाम्हा मल्लाह और भोली बिंद के साथ पहुंचा। सुदामा और गाम्हा के कहने पर भोली ने तमंचे से गोली चला दी। गोली अच्छेलाल के दाहिने हाथ में लगी। अच्छेलाल की तहरीर पर पुलिस ने सुदामा, गाम्हा और भोली पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। विवेचक ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक रिजवान अहमद के यहां मुकदमा साक्ष्य में चल रहा है। आरोपी काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। अभियुक्तों ने न्यायालय में उपस्थित होकर गैर-जमानती वारंट निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र निरस्त कर जेल भेज दिया।