फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Courage got a new flight with Prathamma Samman

Kushinagar News: प्रथमा सम्मान से हौसले को मिली नई उड़ान

Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Courage got a new flight with Prathamma Samman
पडरौना। शहर के रामकोला स्थित द पार्थ रिजाॅर्ट में शुक्रवार की देर शाम को अमर उजाला की ओर से प्रथमा-2024 का आयोजन किया गया। इसमें कला, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा उद्यमी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 92 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य डीएम विशाल भारद्वाज ने दीप जलाकर कर किया। कार्यक्रम में शामिल नारी शक्तियों को डीएम और एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्तियों को अमर उजाला ने सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाया है। समाज और अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली महिलाएं और बेहतर काम करें। महिलाएं सभी क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इसके साथ ही ऐसा करने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से लोगों को उत्साह और मार्गदर्शन मिलता है। इससे समाज की अन्य लोग भी प्रेरित होकर लोगों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने अपने जीवन में मां, पत्नी और पुत्री की भूमिका को रेखांकित करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा या समाज में उनको बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसी तरह अमर उजाला का भी यह आयोजन है। ऐसे कार्यक्रम में नई दिशा और चेतना को बढ़ावा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी दोनों की समाज के प्रति संवेदना जुड़ी होती है। दोनों विभाग के लोग 24 घंटे जनता की सेवा के लिए मुस्तैद रहते हैं। इसके मौके पर एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, एसडीएम ब्यास नारायण उमराव, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, पीआरओ भूपेंद्र दूबे, सूचना अधिकारी राहुल कुमार, इंस्पेक्टर रवि राय, चौकी इंचार्ज मिश्रौली विवेक पांडेय, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. पल्लवी सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कार्यक्रम के मुख्य प्रयोजक
-कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक के रूप में गीता इंटरनेशल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर ओपी गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं का उत्साह बढ़ता है और वे समाज में बेहतर भूमिका निभाती है। अमर उजाला का यह प्रथमा सम्मान समारोह कार्यक्रम सराहनीय कदम है।
----------------------
कार्यक्रम के सह प्रायोजक
-नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, मनीष जायसवाल, नगर पंचायत दुदही की अध्यक्ष शायदा खातून, संदीप पासवान प्रोपराइटर अंश इंटर प्राइजेज, डॉ. राजकुमार सैनी, न्यू लाइफ हाॅस्पिटल, विक्रम अग्रवाल क्वालिटी ऑटो कार, डॉ. रिजवानुल हक, चिकित्सक पूर्वांचल अस्पताल, अंशुमान बंका प्रोपराइटर लक्ष्मीनारायण ज्वेलर्स, प्रदीप जायसवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अभिषेक खेतान प्रोपराइटर ऐश्प्रा पडरौना, डॉ. संजीव सुमन कार्यक्रम के सह प्रायोजक रहे।
---------------------
इन विभागों से यह महिलाएं हुई सम्मानित
-शिक्षा विभाग से : सुनीता पांडेय, जया सिंह, नमिता सिंह, स्वाति तिवारी, नाजनीन परवीन, रश्मि सिंह, सुमन भारती, सरिता शुक्ला, माला सिंह, परवीन खातून, भावना गुप्ता, सुनीता, रीना रावत, माध्वी परमार, रंजू सिंह, ज्ञानति शामिल रही।
---------------
पुलिस विभाग : सुमन सिंह, प्रिंसी पांडेय, रोशनी, सत्यप्रभा, महिमा सिंह, पूजा उपाध्याय, मोनिका मिश्रा, साध्वी दुबे, वंदना पांडेय, मन्नू सिंह, रुचि पांडेय, शैलजा, अनुराधा सिंह, अनामिका सिंह, कीर्ति तिवारी शामिल रहीं।
-----------------
स्वास्थ्य विभाग से : डॉ. नीलकमल, खुशबू शुक्ला, रीता तिवारी, शशि किरण मणि, संगीता देवी, मीरा देवी, मीरा यादव, प्रियंका जायसवाल, बबिता पटेल, सुनीता कुशवाहा, अनीता कुशवाहा, प्रतिमा मौर्या, राधिका कुशवाहा, श्वेता राय, प्रिया राय, कुमारी भारती, प्रीति पांडेय, शामिल रहीं।

---------
इन्हें मिला सम्मान : मंजू देवी, अपर्णा राव, डॉ. सोनाक्षी पांडेय, शशिप्रभा मिश्रा, कृष्णा चटर्जी, डॉ. सुनीता पांडेय, मीनू जिंदल, हेमा सिंह, शमा परवीन, इंद्रावती देवी, राधिका खेतान, रेखा पांडेय, संगीता यादव, रजनी पासवान, रीता चौधरी, स्वमृति खन्ना, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. पूजा गुप्ता, कादंबनी, काजल सिंह, डॉ. शिप्रा मिश्रा, पद्मावती देवी, निशा मोदनवाल, उषा देवी, धर्मावती देवी, नित्या पासवान, लालती, वंदना देवी, तारा सिंह, रुचिका श्रीवास्तव, रीमा, रंजना चौधरी, अनुपमा तिवारी, रीता देवी, नीलम वर्मा, सुमन, अनुराधा, रंजना शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed