{"_id":"6a2343fb4d5e892dbb0529a4","slug":"couple-dies-in-road-accident-while-on-way-to-visit-tarkulha-devi-son-critically-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161219-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तरकुलहा देवी दर्शन करने जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तरकुलहा देवी दर्शन करने जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल
Sat, 06 Jun 2026 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
हादसे में दंपती की रहसूजोनेबी पट्टी में मौत के बाद रोते बिलखते परिजन व दरवाजे पर जुटी भीड़। स्र
- फोटो : samvad
जौरा बाजार। गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर डंपर की चपेट में आने से तरकुलहा देवी दर्शन करने जा रहे चौरा खास थाना क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी गांव के पुरौना टोला निवासी दंपती की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
पुरौना टोला के संतराज भारती (32) अपनी पत्नी शीला देवी और आठ वर्षीय पुत्र निगम राज के साथ बाइक से तरकुलहा देवी मंदिर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे अभी चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। संतराज और उनकी पत्नी शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र निगम राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर सुनने के बाद दरवाजे पर जुटे पड़ोसियों व परिजनों ने बताया कि वे ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
-
40 दिन पहले बड़े भाई की भी हुई थी हादसे में मौत
-इस हादसे ने परिवार के पुराने जख्म भी हरे कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब 40 दिन पहले संतराज भारती के बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हाटा क्षेत्र के पटनी गांव जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई थी। शुक्रवार को संतराज भी हाटा क्षेत्र के पटनी गांव से मिले निमंत्रण पर तरकुलहा देवी मंदिर में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में हुए इस हादसे ने उनकी और उनकी पत्नी की जिंदगी छीन ली। लगातार दो भाइयों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है।

हादसे में दंपती की रहसूजोनेबी पट्टी में मौत के बाद रोते बिलखते परिजन व दरवाजे पर जुटी भीड़। स्र- फोटो : samvad