फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   countryside sweepers protested

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने तहसील में धरना दिया

Thu, 21 Jul 2016 10:58 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 21 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
countryside sweepers protested
‌ध्‍रना - फोटो : santosh verma
कसया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की कसया और फाजिलनगर इकाई ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल को सौंपा। यह आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया। 
विज्ञापन


धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए जाने, प्रधान के नियंत्रण में रखते हुए पेरोल व्यवस्था खत्म करने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण आदेश निर्गत करने, 1900 ग्रेड पे करने आदि संबंधी मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके अलावा 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायत सहायक, सहायक कंप्यूटर आपरेटर के पदों पर भर्ती किए जाने, 3500 ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर होने वाली भर्ती में 20 प्रतिशत पद सफाई कर्मचारी के लिए निर्धारित किए जाने तथा न्याय पंचायत स्तर पर सुपरविजन के लिए सुपरवाइजर का पद सृजित करने की मांग भी लंबे समय की जा रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई रविन्द्र नगर पहुंचकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर तीन अगस्त को लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला मैदान पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, कसया ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र यादव, फाजिलनगर अध्यक्ष कृष्णा यादव, शशिकांत यादव, संजीव कुमार यादव, रामाकांत यादव, रामप्रवेश यादव, राजेश कुमार, चंदन कुमार, प्रमोद गोंड, जितेन्द्र यादव, विनोद गुप्ता, जयप्रकाश गौतम, लल्लन प्रसाद, अरविंद, आशुतोष कुमार, युसूफ अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed