{"_id":"573dfd4d4f1c1b1225ac70a1","slug":"councillors-were-also-performed-topless","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया
कुशीनगर
Updated Thu, 19 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड/सेवरही। तीन माह से नगरपंचायत सेवरही बोर्ड की बैठक नहीं कराए जाने से नाराज सभासदों ने बृहस्पतिवार को कार्यालय के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल सभासदों ने नगर पंचायत के चेयरमैन तथा अधिकारियों पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया और जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। नगर पंचायत सेवरही बोर्ड की बैठक मार्च माह से ही नहीं बुलायी जा रही है। सभासदों का आरोप है कि बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए जान से न केवल विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं बल्कि जन सामान्य के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
इसीलिए बोर्ड की बैठक बुलाने सहित अन्य मांगों को लेकर वह पिछले आठ दिन से आंदोलन कर रहे हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत चेयरमैन तथा अधिकारियों की तरफ से उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के कारण ही उन्हें बृहस्पतिवार को अर्धनग्न होकर नगर पंचायत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
सभासदों ने नगर पंचायत की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने का आरोप भी लगाया और जिला प्रशासन से आरोपों की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में शामिल सभासदों का यह भी कहना था कि बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए जाने के कारण उन लोगों ने अलग से बैठक करके जनता की समस्याओं से जुड़े पांच बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया है। इन प्रस्तावों को भी बोर्ड की बैठक के एजेंडे में शामिल कराने की मांग की जा रही है। सभासदों ने चेतावनी दी कि बोर्ड की बैठक बुलाए जाने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन करने वालों में राजेन्द्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, संतोष वर्मा, रोहित प्रसाद, गोविंद जायसवाल, शमशुल हक, अमरचंद्र, अजय जायसवाल, अरुण, संतोष जायसवाल, रंजन आदि शामिल रहे।