{"_id":"61f57eb34dc0167f062d3f98","slug":"council-teachers-engaged-in-verification-of-vaccination-kushinagar-news-gkp4252535117","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के सत्यापन में जुटे परिषदीय शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के सत्यापन में जुटे परिषदीय शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के सत्यापन में जुटे परिषदीय शिक्षक
एसडीएम सदर ने निरीक्षण कर शिक्षकों को दिया जरूरी निर्देश
पडरौना। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए शिक्षा विभाग को भी लगाया गया है। डीएम के निर्देश पर परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी टीकाकरण के सत्यापन में लगाई गई है। इसमें शिक्षक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली सूची के अनुसार लोगों को फोन कर यह पता करेंगे कि उन्हें टीका लगा या नहीं। इसकी रिपोर्ट शिक्षक हर घंटे बीईओ और एसडीएम को देंगे।
जनपद के 14 ब्लॉकों में 2800 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पडरौना ब्लॉक के 356 शिक्षकों को नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में तैनात किया गया है। शनिवार दोपहर बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने सत्यापन कार्य का निरीक्षण कर शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहली डोज लगने के बाद अब तक दूसरी डोज नहीं लग सकी है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के साथ उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, अमरदीप शुक्ला, कुंजेश्वर सिंह, सुनील दुबे, मनीष तिवारी, रविंद्र पांडेय, राकेश पांडेय, संदीप राय, अमृतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीकाकरण की प्रतिदिन करें समीक्षा
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में शनिवार को डीएम की मौजूदगी में कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने डाटा अपलोडिंग, दवाओं के वितरण, कॉंट्रेक्ट ट्रेसिंग और वेक्सिनेशन से छूटे लोगों के बारे में जानकारी ली गई।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना रोधी टीका सीएमओ की जिम्मेदारी है। इसकी प्रतिदिन समीक्षा करने की जरूरत है। डीएम ने जिले के सभी थानों में हो रहे टीकाकरण के स्थिति की जानकारी लेते हुए एएसपी को वेक्सिनेशन में आने वाले परेशानियों की जानकारी समय से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान वैक्सिनेशन टीम 11 बजे तक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचने की जानकारी होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया।
इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीएमओ सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।