{"_id":"6140d7148ebc3ed52d19781a","slug":"corona-infected-girl-s-school-closed-for-three-days-kushinagar-news-gkp4091672130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बच्ची का स्कूल तीन दिन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बच्ची का स्कूल तीन दिन बंद
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया बच्ची का सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुुशीनगर। हाटा क्षेत्र के मुजहना हेतिम के प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में एंटीजन जांच में एक छात्रा कोविड पॉजिटिव मिली थी। कक्षा दो की छह साल की संक्रमित बच्ची का सैंपल मंगलवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बच्ची होम आइसोलेशन में है। बच्ची जिस विद्यालय में पढ़ती है, उसे तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। हाटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम सोमवार को हाटा नगरपालिका के मुजहना प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची थी। जांच के दौरान छह वर्षीय कक्षा दो की एक छात्रा की एंटीजन जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जांच टीम में हड़कंप मच गया था। तुरंत छात्रा की संपर्क सूची बनाई गई और सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई। हालांकि करीब 45 लोगों की जांच में कोई भी व्यक्ति और परिवार के लोग पॉजिटिव नहीं मिले। टीम ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी और छात्रा को होम आइसोलेट कर दिया गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि बच्ची में कोविड का कोई लक्षण नहीं पाया गया है।