फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   corona cases in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना से एक महिला की मौत, नौ नए लोग संक्रमित

Wed, 02 Jun 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona cases in kushinagar
कुशीनगर में कोरोना से एक महिला की मौत, नौ नए लोग संक्रमित
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी निरंतर जारी है, लेकिन इससे मौतें अभी नहीं थम रही हैं। चौबीस घंटे के भीतर 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो ऐसे व्यक्तियों का नाम मृतकों की सूची में जुड़ा है, जिनकी कोविड से पहले ही मौत हो चुकी है। अब मृतकों की संख्या 208 हो गई है। मंगलवार को नौ लोग इससे संक्रमित मिले।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 7497 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 6745 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 6736 निगेटिव और नौ पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में तमकुही क्षेत्र से एक, मोतीचक से एक, कप्तानगंज से एक, खड्डा से एक, कसया से एक, हाटा से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 599577 लोगों की जांच में 15296 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 14838 लोग ठीक हुए हैं। इधर, 24 घंटे के भीतर 45 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है, जबकि दो पूर्व के मृतकों का नाम सूची में जुड़ा है। इन्हें लेकर जनपद में अब तक 208 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 211 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.55 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 97.26 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed