{"_id":"6adfc7495e34d8a15a0904d5","slug":"cooperative-society-employees-on-strike-farmers-returning-empty-handed-without-fertilizer-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171029-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हड़ताल पर साधन सहकारी समिति कर्मचारी, बिना खाद लौट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हड़ताल पर साधन सहकारी समिति कर्मचारी, बिना खाद लौट रहे किसान
विज्ञापन
कप्तानगंज। साधन सहकारी समिति सचिव परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जारी हड़ताल के कारण किसानों को सोमवार को समितियों से बिना खाद ही लौट जाना पड़ा। हालांकि संचालित साधन सहकारी समितियों पर फॉस्फेटिक ऊवरकों की उपलब्धता रही।
कप्तानगंज साधन सहकारी समिति के स्टॉक में 238 बोरी यूरिया, 200 बोरी एनपीके व 186 बोरी डीएपी है। इसके अलावा पचार, भड़सर, रामपुर बोदरवार, घोड़ा देऊर सहित 10 समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। वहीं 24 अक्तूबर से समितियों पर तैनात कर्मियों की ओर से हड़ताल जारी है। ऐसे में खाद की उपलब्धता होने के बावजूद मिल नहीं पा रहा है। इससे रबी की फसलों की बोआई प्रभावित हो रही है।
किसानों को बोआई पिछड़ने की चिंता भी सता रही है। कस्बे के रहने वाले अनिल यादव ने कहा कि समिति पर एक बोरी डीएपी के लिए गया था। वहां कोई कर्मी नहीं मिला तो बिना खाद ही लौटना पड़ा। किसानों को खाद उपलब्ध कराए जाने के लिए ठोस इंतजाम किया जाना चाहिए ताकि किसानों को खाद मिल सके। इस संबंध में साधन सहकारी समिति कप्तानगंज के प्रभारी सचिव अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर हड़ताल चल रहा है। समिति के सभी कर्मचारियों को वेतन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना चाहिए। मांगे पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा।