फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cook protested

रसोइयों ने की पदयात्रा, जिला मुख्यालय पर धरना दिया

Mon, 03 Oct 2016 11:26 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 03 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
cook protested
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
पडरौना। अपनी सत्रह सूत्रीय मांगाें को लेकर जिले भर की रसोइयों ने सोमवार पडरौना क्षेत्र के सोहरौना प्राथमिक विद्यालय से जनपद मुख्यालय तक करीब दो किलोमीटर की पदयात्रा की। ये लोग प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। मानदेय दस हजार रुपये करने, नवीनीकरण से निजात दिलाने सहित कई मांगों को लेकर रसोइयों ने पहले बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद रसोइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

हियुवा के गोरखपुर बस्ती मंडल संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह की अगुवाई में जिले भर के रसोइया दिन के लगभग दस बजे सोहरौना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में एकत्र हुए। इनकी मांग थी कि रसोइयाें के चयन में पाल्य व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए, रसोइयों को ड्रेस उपलब्ध कराई जाए, आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाए, रसोइयों को प्रशिक्षण देकर नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए, प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण की व्यवस्था खत्म की जाए, छात्रों की संख्या कम से कम होने पर भी रसोइयों को सेवा कार्य से बेदखल न किया जाए, जुलाई माह में मीनू के अनुसार रसोई बनवाने की व्यवस्था की जाए, मई 2015 से बढ़ा हुआ मानदेय रसोइयों को दिलाया जाए, रसोइयों को मानदेय के रूप में दस हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाए, जिस विद्यालय में छात्राें की संख्या कम है, वहां यदि रसोइयों को हटाया जाता है तो संबंधित अध्यापक को भी हटाया जाए, जो रसोइया कार्यमुक्त की गई हैं, उन्हें वापस लिए जाने सहित कुल 17 मांगें इनके ज्ञापन में थीं। रसोइयों की पदयात्रा और धरना प्रदर्शन के कारण आम लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पदयात्रा और धरना प्रदर्शन में ग्रामीण रसोइया कल्याण समिति की प्रदेश सचिव सुगंती कुशवाहा सहित जिले के सभी हिस्सों से आए रसोइया सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed