फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Conversion: Connections of the accused found till Nepal, Maharashtra and Kerala

धर्मांतरण : नेपाल, महाराष्ट्र और केरल तक मिले आरोपियों के कनेक्शन

Sat, 26 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Conversion: Connections of the accused found till Nepal, Maharashtra and Kerala
कुशीनगर। जिले में एक सप्ताह के भीतर कुशीनगर पुलिस ने अभियान चलाकर सेवरही, नेबुआ नौरंगिया और रामकोला से नाबालिग लड़कियों को धर्म परिवर्तन कराने के मामले का पर्दाफाश किया। इन मामलों में केरल, महाराष्ट्र और नेपाल के कनेक्शन मिले हैं। धर्मांतरण और लव जिहाद के साथ बड़े शहरों के कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। छांगुर से मिलता जुलता केस होने से भी पुलिस सतर्क है। जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। तार कहां से जुड़े हैं और कहां से आरोपित प्रेरित थे इसका पता लगाया जा रहा है। इस कृत्य में फंडिंग के आधार की भी जांच की जा रही है। सर्विलांस, टेक्नोलॉजी और मैन्युअल आधार पर जांच की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस रामकोला क्षेत्र की गिरफ्तार जैरुल निशा के भी कनेक्शन की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार वह लड़कियों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने में मददगार थी। उसके साथ और अन्य कितनी महिलाएं जुड़ी हुई हैं यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

धर्मांतरण की जाल में फंसी छह नाबालिग लड़कियों को एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने मुक्त किया है। ब्रेनवॉश करना और फिर लड़कियों का धर्मांतरण कर निकाह करवा देने जैसी धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी घटनाओं ने हैरान कर दिया है। जिले में एक के बाद एक कर सेवरही, नेबुआ नौरंगिया और रामकोला में चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसके बाद छांगुर कनेक्शन की चर्चा शुरू हो गई। छांगुर जैसे विदेश कनेक्शन और वहां से विदेशी फंडिंग के कोई आधार तो नहीं मिले लेकिन बंगलूरू, मुंबई, नेपाल कनेक्शन जरूर मिले। जिससे पुलिस सतर्क हो गई। वहीं कोई ड्राइवर, कोई मजदूर और कोई परिश्रम से जीवकोपार्जन को तरसने वाला अचानक लड़कियों के अरमान गिफ्ट, पैसे आदि से कैसे पूर्ति कर रहा था। इनके आय का स्रोत और फंडिंग के जरिए की भी जांच हो रही है। दरअसल नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद उसको बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के पास ले जाकर धर्मांतरण कराने के बाद किशोरी के साथ निकाह कर लिया। किशोरी का नाम आधार कार्ड में बदलवा दिया था। पुलिस ने किशोरी को बंगलूरू से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रामकोला में एक गिरोह 3 नाबालिग लड़कियों को मुंबई ले गए थे। जहां से उनकी सकुशल रिकवरी कराई गई और चार लोग गिरफ़्तार किए गए। इसके अलावा सेवरही में भी एक ड्राइवर की ओर से उसी स्कूल के एक बच्ची को गिफ्ट आदि का प्रलोभन देकर फंसाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed