{"_id":"68aa0f60a2bc57e75f05422a","slug":"conversion-case-police-reached-lucknow-girl-is-avoiding-coming-forward-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143944-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला : पुलिस लखनऊ पहुंची, सामने आने से बच रही युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला : पुलिस लखनऊ पहुंची, सामने आने से बच रही युवती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। पडरौना कोतवाली में छांगुर बाबा समेत 13 लोगों पर दर्ज धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न के मामले में युवती का बयान लेने के लिए चार दिन से पुलिस लखनऊ मेंं जमी है, लेकिन युवती सामने आने से परहेज कर रही है।
अभी तक युवती का बयान दर्ज नहीं हो सका है, ऐसा पुलिस का दावा है। सूत्रों की मानें तो तमकुहीराज थाने में शिकायत लेकर पहुंची युवती के साथ इम्तियाज दीवान जिस तरह से पेश आया, उससे वह पुलिस के सामने अकेले आने से घबरा रही है।
वहीं ऊंची पहुंच रखने वाले फरार चल रहे आरोपियों के लोग भी युवती की तलाश कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होना और पुलिस की सुस्त चाल कई सवाल खड़े कर रहे है। इसमें कई सफेदपोश आरोपियों के बचाव में लगे और पुलिस की ओर से चल रही कार्रवाई की गोपनीय जानकारी पहुंचा रहे हैं? कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टे लेने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
पीड़ित युवती से छांगुर बाबा की मजार पर शादी करने वाला आरोपी नौशाद खान उर्फ नाटा की आर्थिक स्थित पांच वर्षों में तेजी से बदली है। जो जांच की महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में नगर पंचायत तमकुहीराज के विभिन्न वार्ड निवासी सात आरोपी शामिल है।
इनमें से रफी खान बबलू, नौशाद खान उर्फ नाटा, जमालुद्दीन व हाशिम खान सितंबर 2024 में जाली नोट, विस्फोटक, विदेशी करेंसी आदि के साथ पकड़े गए आरोपियों में शामिल रहे।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वहीं आरोपियों में तमकुहीराज थाने पर तैनात रहे दीवान इम्तियाज खान भी शामिल रहा। यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन के मामले में मुख्य आरोपी नगर पंचायत के तरया रोड/गुदरी मोहल्ला निवासी रफी खान बबलू के पिता पशु अस्पताल में तैनात रहे। विभिन्न अवैध माध्यमों से अर्जित संपत्ति के आधार पर रफी की गिनती कस्बे के धन्ना सेठ के रूप में होने लगी थी। इसके अवैध धंधे का कुछ अंश जाली नोट कांड में जेल जाने के बाद टूट गया।
पीड़ित युवती से उतरौला निवासी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व उसकी कथित शिष्या नीतू रोहरा उर्फ नसरीन की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन करा शादी करने वाला नौशाद खान उर्फ नाटा के पिता तमकुहीराज कस्बे की मस्जिद गली में चश्मे की दुकान चलाकर परिवार की रोजी रोजी का जुगाड़ करता था। इनकी गिनती कस्बे के शरीफ व अमन पसंद लोगों में होती थी। इनकी मौत के बाद परिवार के संचालन की जिम्मेदारी आरोपी नौशाद खान से संभाली। अवैध ढंग से अर्जित रुपयों से नौशाद ने पिता की चश्मे की दुकान को आधुनिक रंग दिया और पैतृक घर का निर्माण भी मॉडर्न स्टाइल में कराया।