फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Conversation with Liquor Dealer Goes Viral; Outpost In-charge Suspended

Kushinagar News: शराब के धंधेबाज से बातचीत वायरल, चौकी प्रभारी निलंबित

Fri, 05 Jun 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Conversation with Liquor Dealer Goes Viral; Outpost In-charge Suspended
खड्डा। बिहार सीमा से सटे सालिकपुर चौकी के प्रभारी और शराब के धंधेबाज के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। इस मामले में चाैकी प्रभारी दिनेश राजभर को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में अवैध शराब से जुड़े एक वाहन को छोड़ने के बदले रुपये के लेन-देन की बातें होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। खड्डा सीओ वीके सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो अप्रैल का है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सीमा क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका था। चर्चा है कि वाहन से अवैध शराब बरामद हुई थी। अब उसी घटना से जोड़कर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किया जा रहा है। ऑडियो में दो व्यक्तियों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें रकम तय करने, वाहन छोड़ने और माल जब्त रखने जैसी बातें होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि बातचीत सही पाई जाती है तो यह अवैध कारोबार और कानून लागू कराने वाली एजेंसियों के बीच गठजोड़ की ओर इशारा कर सकती है। सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां शराब तस्करी के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। वायरल ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed