फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Controversy erupted over the installation of Ambedkar's statue

Kushinagar News: आंबेडकर की मूर्ति लगाने से उपजा विवाद

Sat, 14 Feb 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupted over the installation of Ambedkar's statue
सुकरौली। हाटा कोतवाली के परसिया गांव में मूर्ति निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष का आरोप है कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर जबरन कब्जा कर बाउंड्री कराई गई और अब आंबेडकर की मूर्ति लगाई जा रही है। दूसरे पक्ष का कहना है कि गांव की जिस जमीन पर मूर्ति निर्माण कार्य चल रहा है वो हरिजन आबादी के तहत आंबेडकर पूजा स्थल के लिए प्रस्तावित है कुछ लोग गांव की माहौल खराब कर रहे हैं। इस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हाटा कोतवाली के परसिया गांव के रहने वाले अरुण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर तीन माह पहले शिकायत कर गांव के अन्नपूर्णा भवन के जमीन पर गलत तरीके से बाउंड्रीवाल कर आंबेडकर की मूर्ति लगाई जा रही है। आरोप है कि इसके लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन निर्माण कार्य नही रुका और विवादित भूमि पर बाउंड्रीवाल का कार्य पूरा हो गया।अब उस जमीन पर कुछ लोग आंबेडकर की मूर्ति लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि गांव की हरिजन टोले के समीप करीब 24 डिस्मिल जमीन हरिजन आबादी के नाम दर्ज होने के बाद उसमें 18 लोगों को पट्टा मिला था और ये लोग मकान निर्माण करा कर रहे रहे हैं। हरिजन आबादी के बीच अंबेडकर मूर्ति स्थल के लिए राजस्व टीम और गांव पंचायत ने आपसी सहमति से प्रस्ताव के जरिये इस जमीन को आरक्षित किया था। उसी के तहत निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed