फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   contractors are in mood of strike

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
contractors are in mood of strike
पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री का कुशीनगर के कार्यक्रम में कराए थे काम
हेलीपैड निर्माण समेत कई अन्य कार्य ठेकेदारों ने किया था
ठेकेदारों का आरोप-विभाग के जिम्मेदार गंभीरता से नहीं ले रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों में जिम्मेदारों के विरोध में गुस्सा पनप रहा है। मामला प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कराए गए कार्यों के भुगतान का है। कार्य होने के सात महीने बाद भी उनका विभाग ने भुगतान नहीं किया है। ठेकेदारों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी कार्यों पर हुए खर्च के भुगतान के लिए गंभीर नहीं हैं। इसके चलते उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ठेकेदार अखिलेश चौबे ने बताया कि बीते साल 20 अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशीनगर में आगमन हुआ था। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित था। इसकी तैयारी में पीडब्ल्यूडी के पंजीकृत ठेकेदारों ने कुशीनगर में रामाभार स्तूप के पास हेलीपैड निर्माण व बरवां जंगल में जनसभा स्थल पर हेलीपैड निर्माण सहित अनेक कई कार्य कराए थे। बताया कि इन कार्यों पर ठेकेदारों ने करीब 12 से 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसमें अब तक भुगतान नहीं हुआ। आरोप है कि विभाग की तरफ से ठेकेदारों के भुगतान के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। इसके चलते उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी डाक बगले में ठेकेदारों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अगर जल्द विभाग की तरफ से उनके कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं होता है तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर शैलेश तिवारी, अशोक शुक्ल, धनंजय तिवारी, संतोष पाठक, शैलेंद्र जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, भृकुभान गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कुशीनगर हेमराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ठेकेदारों की तरफ से कराए गए कार्यों का भुगतान धन के अभाव में नहीं हो पा रहा है। धन मिलते ही उनका भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed