{"_id":"66eccc1e057f4afe4f065e84","slug":"contract-workers-did-satyagraha-sent-demand-letter-to-the-chairman-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123409-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संविदा कर्मियों ने किया सत्याग्रह, चेयरमैन को भेजा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संविदा कर्मियों ने किया सत्याग्रह, चेयरमैन को भेजा मांग पत्र
Fri, 20 Sep 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय कसया परिसर में सत्याग्रह किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के माध्यम से पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को मांग पत्र भेजा। इसमें पॉवर कॉरपोरेशन, जल निगम समेत अन्य कई संगठनों के लोग शामिल रहे।
सत्याग्रह में शामिल कर्मियों का आरोप था कि जोखिम भरे काम के बाद भी मानदेय बहुत कम मिलता है। वह 12 से 14 घंटे तक काम करते हैं। इसके बावजूद सरकार राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं करने का आरोप मढ़कर निकालना चाहती है। संविदा कर्मी विद्युत वितरण उपकेंद्र संचालन, 11 व 33 हजार केवी के विद्युत प्रवाह को ठीक करने का काम करते हैं। इसके अलावा मीटर रीडिंग और राजस्व बकाए को वसूलते हैं। छंटनी से जीविका ही लेने की तरफ सरकार की नीतियां हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव, संतोष कुमार, संजय दुबे, राकेश कुमार, विनोद पटेल, मनोज गुप्ता, नितेश यादव, अनिरुद्ध तिवारी, फिरोज अंसारी, पुंजेश चौबे, मोनू दीक्षित आदि मौजूद रहे।