फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction work of water tank started after police strictness

Kushinagar News: पुलिस की सख्ती के बाद शुरू हुआ पानी टंकी का निर्माण कार्य

Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Construction work of water tank started after police strictness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही गांव के धनहां टोले पर बुधवार की सुबह विवाद की सूचना पर पहुंची पर अतिक्रमण करने वालों ने ईंट-पत्थर चलाए थे। इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, हालांकि महिला को एसडीएम ने जमानत दे दिया। पुलिस की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे से ओवर हैंड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

धनहां गांव में बीते शनिवार की दोपहर बाद राजस्व विभाग खड्डा और पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया था। उस जमीन पर ओवर हैंड टैंक का निर्माण होना था। अतिक्रमण हटने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले अपनी दावेदारी नहीं छोड़ रहे थे। बुधवार की सुबह निर्माण शुरू होते ही आरोपी ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिए। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बलवंत मल्ल और कार्य देख रहे नवरत्न से भी विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, तो ईंट पत्थर चलना फिर शुरू हो गया। पुलिस ने मौके से ईंट पत्थर चला रही एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed