{"_id":"681a6aa9d4c915210104b885","slug":"construction-of-underpass-on-railway-crossing-started-will-provide-relief-from-traffic-jam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-136956-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी निजात
Wed, 07 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई करती मशीन। संवाद
पडरौना। शहर के मुख्य मार्ग पर लग रहे जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह अंडरपास 200 मीटर लंबा होगा। ढाई मीटर गहरा और नौ मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। यही नहीं बरसात के दिनों में अंडरपास में बारिश का पानी एकत्र न हो इसके लिए अंडपास के ऊपर छज्जा का निर्माण कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शहर के बीच से होकर कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग गुजरता है। रेल लाइन की दोनों तरफ बसी आबादी को आगवामन में परेशान न हो इसके लिए शहर के बीच पड़ने वाले इस रेल लाइन पर छह स्थानों पर रेलवे की तरफ से समपार फाटक बनाया गया है। इस रेल मार्ग पर एक एक्सप्रेस और सवारी गाड़ी समेत कुल छह ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा समय-समय पर स्पेशल ट्रेन भी इस रास्ते संचालन किया जाता है। इस रास्ते जब भी कोई ट्रेन आती है तो शहर में सभी छह में से पांच रेलवे ढाले एक साथ बंद हो जाते हैं। इससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। रेलवे समपार फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इस जाम में फंसे लोगाें को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो ऐसा होता है कि लोगों को जाम से निकलने में घंटों का समय लग जाता है। लोगों की मांग और शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर लगने वाले हर दिन की समस्या को देखते हुए सांसद विजय कुमार दुबे की पहल पर रेलवे की तरफ से शहर के सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर अंडर पास और बाईपास मार्ग के नोनीयापट्टी रेलवे ढाले पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसमें से शहर के सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जबकि आरओबी निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर पीसी शुक्ला ने बताया कि सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे ढाले पर निर्माणाधीन अंडरपास के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराश से 9.750 मीटर चौड़ा और 2.5 मीटर गहरा टू-लेन सड़क के बराबर अंडर पास बनेगा। इस अंडर पास की लंबाई रेलवे ढाले से 100 मीटर दोनों तरफ होगी।