फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of Muktidham in Sirsiya Gains Momentum

Kushinagar News: सिरसिया में मुक्तिधाम के निर्माण में तेजी

Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Construction of Muktidham in Sirsiya Gains Momentum
सुकरौली ब्लांक के सिरसिया में बन रहा मुक्तिधान।संवाद
सुकरौली। क्षेत्र के सिरसिया गांव में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम के निर्माण में तेजी आ गई है। इसके पूरा होने से अंतिम संस्कार की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। क्षेत्र के लोगों को परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

सुकरौली क्षेत्र में बरसात में अंतिम संस्कार के लिए समुचित प्रबंध नहीं होने से दिक्कत होती थी। अब सिरसिया में मुक्तिधाम का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था निर्धारित मानकों के अनुसार यहां चबूतरा, शेड, मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित कर रही है। पंचायती राज विभाग की ओर से भी परिसर में विकास कार्य कराए जाने है। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे यह स्थल पूरी तरह विकसित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार शुक्ल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह कार्य पूरा होकर क्षेत्रवासियों के उपयोग में आएगा। भीतिहवा के विमलेश मिश्र ने गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य और परिसर में पेयजल व रोशनी की भी व्यवस्था करने की मांग की। विधायक मोहन वर्मा का कहना है कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द ही ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।


बीडीओ उषा पाल ने कहा कि जनहित में विभागीय स्तर पर और बेहतर क्या किया जा सकता है? इसके बारे में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed