{"_id":"69558efc68e641c0d80c2d66","slug":"construction-of-a-platform-has-begun-in-the-passenger-shelter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151804-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यात्री शेड में चबूतरे का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यात्री शेड में चबूतरे का निर्माण शुरू
Thu, 01 Jan 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने की सुविधा के लिए बने यात्री शेड में चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका निर्माण होने के बाद रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को बैठने में हो रहे दिक्कत से निजात मिलेगी।
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन बिहार बार्डर का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां नियमित चलने वाली छह जोड़ी ट्रेनों के साथ इस रूट पर चलने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होता है। बावजूद इसके इस स्टेशन पर शौचालय, पेयजल, फुट ओवरब्रिज सहित अन्य यात्री सुविधाओं का अभाव है। यही नहीं यात्रियों के बैठने की सुविधा के लिए बनाए आठ यात्री शेड के पांच यात्री शेडों में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी।
पिछले दिनों जब पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन तमकुहीरोड स्टेशन का निरीक्षण करने आए तो व्यापारियों ने उनके सामने इन समस्याओं को बताते हुए यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की थी। अब रेलवे ने सुविधा विहीन शेडों में यात्रियों के बैठने के लिए पक्के चबूतरे का निर्माण शुरू करा दिया है। यात्रियों का कहना है कि चबूतरानुमा बैठने की व्यवस्था होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।