{"_id":"64fe1f0b2a1cb6bb530b5204","slug":"constables-son-goes-missing-after-leaving-for-school-mother-lodges-complaint-in-police-station-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4377-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल के लिए निकला सिपाही का पुत्र लापता, मां ने थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल के लिए निकला सिपाही का पुत्र लापता, मां ने थाने में दी तहरीर
Mon, 11 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के पुरानी थाना परिसर के पीछे सरकारी आवास में रह रहे यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही का पुत्र स्कूल पढ़ने के लिए ड्रेस पहनकर निकला, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। छात्र की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है l
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत सिपाही राजेंद्र यादव महराजगंज जनपद में तैनात हैं। उनका परिवार कसया पुराना थाना के सरकारी आवास में रहता है। राजेंद्र का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार यादव नगर के एक स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। शनिवार को सुबह 8:00 बजे घर से स्कूल पढ़ने के निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन पता नहीं चलने पर उसकी मां तारा देवी ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। । तारा देवी ने तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र शनिवार को नगर के देवरिया मार्ग स्थित जीवन दीप सेंट्रल स्कूल में 10वीं का छात्र है। सुबह ड्रेस पहनकर निकला। वह बस से आता जाता है। शाम को वापस नहीं आया। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। स्कूल के डायरेक्टर जेपी यादव ने बताया कि छात्र चार दिन से स्कूल नहीं आया है। स्कूल में परीक्षा चल रही है l थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है।