फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   constable attacked with knife, case filed against six

सिपाही पर चाकू से हमला, छह पर केस दर्ज

Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
constable attacked with knife, case filed against six
सिपाही पर चाकू से हमला, छह पर केस दर्ज
विज्ञापन

तीन आरोपी हिरासत में, कसया क्षेत्र के बाड़ीपुल के पास हुई घटना
प्रतिमा विसर्जन के दौरान सिपाही से युवकों की हुई थी कहासुनी
पडरौना/कसया। थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल चौराहे के समीप मंगलवार की देर शाम पडरौना से कसया बाजार जा रहे एक सिपाही पर छह युवकों ने हमला कर दिया। सिपाही को पीटकर युवकों ने चाकू मार दी। राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। घायल सिपाही ने कसया सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद थाने में तहरीर दी। इस मामले में एक नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल आरिफ अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को अपनी शादी के लिए सामान खरीदने के लिए बाइक से पुलिस लाइंस से कसया जा रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक करते रोक लिया। बाइक रोकते ही युवकों ने हमला कर दिया। पिटाई करने के बाद गले पर चाकू मार दी। राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। आसपास के लोगों ने कांस्टेबल को कसया स्थित सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

सिपाही ने आरोप लगाया कि दशहरा पर्व पर मूर्ति विसर्जन दौरान रास्ता जाम को लेकर कनखोरिया निवासी गोलू तिवारी नाम के युवक से कहासुनी हुई थी। तब गोलू ने सिपाही की वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी थी। इसी बात की रंजिश को लेकर युवक ने अपने पांच दोस्तों साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया सीओ पियूषकांत राय ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर गोलू सहित छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed