{"_id":"612fb6888ebc3eb7806b4600","slug":"conspiracy-the-mother-had-hidden-the-daughter-kushinagar-news-gkp407593516","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से गायब बच्ची हुई मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन से गायब बच्ची हुई मिली
विज्ञापन
साजिशन मां ने ही छिपाया था बेटी को
रेलवे स्टेशन से गुम बच्ची को जीआरपी ने तलाशा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। 25 अगस्त की रात रामकोला रेलवे स्टेशन से मां की गोद से गुम दो साल की बच्ची को जीआरपी ने ढूंढ लिया। पुलिस ने जो जानकारी दी, उससे लोग आश्चर्य में पड़ गए। पूछताछ में उसने बताया कि एक व्यक्ति को फंसाने के लिए बेटी को छुपा दी थी। रामकोला रेलवे स्टेशन से बीते 25 अगस्त को अन्नू ने जीआरपी पुलिस चौकी पडरौना को सूचना दी थी कि उसकी दो वर्षीय बच्ची को कोई लेकर भाग गया है। उसके बाद एसपी रेलवे ने बच्ची का पता लगाने के लिए जीआरपी को निर्देश दिया। सर्विलांस के जरिए बच्ची को पुलिस ने बुधवार को खोज लिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने एक व्यक्ति को फंसाने के लिए ऐसी चाल चली थी। जीआरपी इंस्पेक्टर गोरखपुर उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवरिया जिले के सलेमपुर थानाक्षेत्र के ठेगवल गांव की रहने वाली अन्नू दुबे ने रामकोला स्टेशन से 25 अगस्त को सोते समय गुम होने की शिकायत की थी। सर्विलांस के जरिए जीआरपी ने महिला से पूछताछ की। उसके अलग-अलग बयान देने पर शक होने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने गलत सूचना देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके बताए हुए स्थान से बच्ची को खोज लिया। उसके पति और जीजा के सामने अनु को पुलिस ने सुपुर्द किया।